वहीं मंच का संचालन डीडी भंडारी ने किया। इस दौरान 4G मशीन से संबंधित जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को प्रशिक्षण भी दिया गया साथ ही मशीन से संबंधित समस्या एवं उनके उपयोग के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो भी दिखाई गई। जामताड़ा उपायुक्त, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी बीडीओ सह अंचलाधिकारी ओबीश्वर मुर्मु ने मंत्री को पुष्प कुछ देकर उनका स्वागत किया । वही कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई उपायुक्त ने शोल एवं बुके देकर उनका स्वागत किया।
1000 एमटी क्षमता वाले गोदाम का भी निर्माण करवाया जाएगा
वही खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने उपायुक्त को शॉल और फूल देकर उनका स्वागत किया। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयुम अंसारी जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में 639 डीलर की उपस्थिति हुई है। सभी जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जामताड़ा में कुल राशन कार्ड धारी की संख्या 177982 है, कल लाभुकों की संख्या 788606 है जबकि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान 3000 हर राशन कार्ड भी बनाए गए हैं इसके अलावा जामताड़ा जिले में 1000 एमटी क्षमता वाले गोदाम का भी निर्माण करवाया जाएगा ।
बकाया भुगतान जिला को आवंटित कर दिया गया
वही जामताड़ा जिले में 6 प्रखंडों में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भी नवपदस्थापित किए गए हैं। मौके पर डीसी ने कहा कि 2G मशीन के कारण लगातार शिकायत मिलती थी कि मशीन के कारण राशन नहीं मिल पाता है। इस प्रकार की समस्याएं अब नहीं मिलेगी। डीसी ने जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को धन्यवाद दिया कि उनके माध्यम से गरीब दबके लोगों को ससमय अनाज उपलब्ध हो पाती है। डीसी ने राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि में पिछले 8 वर्षों समय से कार्यरत हूं लेकिन आज तक मैं यह खबर नहीं सुनने को मिली की भूख के कारण किसी की मौत हुई। आगे डीसी ने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर जनता दरबार में अपनी समस्या रख सकते हैं। वही खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सभा के संबोधन के दौरान विक्रेताओं के कमिश्नन का भुगतान को लेकर जब डीलरों से पूछा गया तो बताया कि उनका आठ माह का कमिश्नन का भुगतान बकाया है इसके अलावा ग्रीन कार्ड का भी 10 माह लंबित हैं, इस पर मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि केवल दो माह का ही भुगतान बकाया है सभी बकाया भुगतान जिला को आवंटित कर दिया गया है उनके घर पहुंचते ही सभी बकाया कमिशन भेज दी जाएगी।
2G से सीधे 4G मशीन की सौगात
हालांकि इस बीच असमंजस को लेकर मंत्री ने विभाग के डीएसओ से भी पूरी बात की जानकारी ली। दरअसल मंत्री ने विधानसभा में उठाए गए भाजपा के विधायक के द्वारा कमिश्नन का भुगतान को लेकर चर्चा कर रहे थे । तभी यह स्थिति उत्पन्न हो गई। आगे मंत्री इरफान अंसारी ने विक्रेताओं के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह सरकार के बीच का महत्वपूर्ण अंग है जो सीधे लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुंचती है उन्होंने सभी विक्रेताओं को आभार प्रकट किया साथ ही कहां की कोरोना कल में विक्रेताओं का योगदान सरहानीय है जिसे सरकार कभी नहीं भुला सकती। मंत्री ने नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि विक्रेताओं को सबसे बड़ी सौगात मिली है 2G से सीधे 4G मशीन की सौगात दी गई है।
समर्थक विक्रेता उपस्थित रहे
20 साल जिसे सत्ता मिली वह कुछ नहीं कर पाया हमने जो वादा किया था वह पूरा करके दिखाया है। इस बीच मंत्री ने उपायुक्त से कहां की किसी भी विक्रेता की शिकायत मिलने पर उन्हें पहले नोटिस जारी करें और पूरी बात की जानकारी ले ।तुरंत कार्रवाई करते हुए किसी को सस्पेंड ना करें क्योंकि वह सालों तक गरीब लोगों के बीच सरकार की योजनाएं और लाभ पहुंचाने का काम करते हैं। वही मंत्री ने सभी लाभ को जल्द ही चीनी का भी देने का घोषणा किया। इस मौके पर आरसी, विजय दुबे, परेश यादव, बीरबल अंसारी, देवाशीष सिंह, राजाराम भैया, ट्रेनर प्रदीप कुमार एवं राकेश कुमार समिति बड़ी संख्या में समर्थक विक्रेता उपस्थित रहे।