Jharkhand Sports News: लोहरदगा के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. आगामी 13 फरवरी 2026 को लोहरदगा के बी एस कॉलेज स्टेडियम में क्रिकेट का बड़ा आयोजन होने जा रहा है. बलदेव साहू क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में देश के दो दिग्गज क्रिकेटर लोहरदगा पहुंचेंगे.
लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के आयोजन में होने वाले इस फाइनल मैच में पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग और दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह दर्शकों के बीच मौजूद रहेंगे. दोनों खिलाड़ियों की मौजूदगी से टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खास बनने जा रहा है.
बी एस कॉलेज स्टेडियम में होने वाले इस आयोजन को लेकर जिले के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है. लंबे समय बाद राष्ट्रीय स्तर के इतने बड़े खिलाड़ियों के एक साथ लोहरदगा आने से खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
बलदेव साहू क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट का फाइनल केवल एक खेल आयोजन नहीं बल्कि लोहरदगा के खेल माहौल को नई पहचान देने वाला अवसर है. वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी स्थानीय युवाओं को प्रेरणा देगी. ऐसे आयोजन जिले में क्रिकेट संस्कृति को मजबूत करने और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं.