Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-02

Ranchi News: जन्मदिन से पहले पसरा मातम, पेट्रोल पंप पर अनियंत्रित कार ने युवक को रौंदा

Ranchi: राजधानी के बिरसा चौक स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर मंगलवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में बिरसा चौक लंका कॉलोनी के रहने वाले विवेक कुमार तिर्की की दर्दनाक मौत हो गई। विवेक अपने घर का इकलौता बेटा था और अगले ही दिन उसका जन्मदिन था।

केक खरीदने निकला था विवेक

जानकारी के अनुसार, विवेक नए साल और अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में घर के लिए केक खरीदने निकला था। इसी दौरान वह अपनी स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के लिए रिलायंस पंप पर रुका। तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसे जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि विवेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

विवेक के पिता, फूलचंद तिर्की, पेशे से ऑटो चालक हैं। घर की आर्थिक स्थिति सामान्य है और विवेक ही माता-पिता का एकमात्र सहारा था। जन्मदिन की खुशियाँ मातम में बदल गई हैं और पूरे लंका कॉलोनी क्षेत्र में शोक की लहर है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार कार चालक की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !