Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-03

Chakulia Rail Accident: चाकुलिया स्टेशन पर हादसा, चलती गीतांजली एक्सप्रेस से कूदने पर कॉलेज छात्रा गंभीर रूप से घायल

Chakulia: चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। प्लेटफॉर्म संख्या तीन के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डाउन दिशा से गुजर रही गीतांजली एक्सप्रेस से कूदने के कारण एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा की पहचान चाकुलिया प्रखंड के लोहामालिया गांव निवासी तथा घाटशिला कॉलेज की सेमेस्टर तीन की छात्रा कविता नायक के रूप में हुई है।

चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास

प्राप्त जानकारी के अनुसार कविता नायक अपनी सहेली पूजा नायक के साथ घाटशिला स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थी। दोनों गलती से गीतांजली एक्सप्रेस में चढ़ गईं। जब ट्रेन चाकुलिया स्टेशन पहुंची और वहां बिना रुके आगे बढ़ने लगी, तो घबराहट में कविता नायक ने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान वह असंतुलित होकर नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसकी सहेली पूजा नायक ट्रेन में ही रह गई।

छात्रा का प्राथमिक उपचार शुरू

घटना के तुरंत बाद पूजा नायक ने मोबाइल फोन के जरिए कविता के परिजनों को हादसे की सूचना दी। वहीं, रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में पड़ी छात्रा को देखकर स्थानीय युवकों ने तत्परता दिखाते हुए उसे टेंपो से चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने छात्रा का प्राथमिक उपचार शुरू किया और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

फिलहाल छात्रा का इलाज जारी

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के सब-इंस्पेक्टर करण सोरेन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने घायल छात्रा की स्थिति का जायजा लिया और पूरे मामले की जानकारी प्राप्त की। फिलहाल छात्रा का इलाज जारी है और परिजन भी अस्पताल में मौजूद हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !