Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-03

Jamshedpur Mango: जमशेदपुर मानगो पुलिस कस्टडी में अजीत महतो की मौत पर बढ़ा बवाल, परिजनों से मिले अर्जुन मुंडा

Jamshedpur: मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित गोकुलनगर निवासी 22 वर्षीय अजीत महतो की पुलिस कस्टडी में हुई संदिग्ध मौत का मामला अब राजनीतिक रूप ले चुका है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश है और भाजपा ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बंधाया ढांढस

शनिवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गोकुलनगर बस्ती पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें सांत्वना देते हुए आश्वस्त किया कि अजीत महतो को न्याय दिलाने के लिए वे हर संभव कदम उठाएंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मुंडा को बताया कि प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे पूरी बस्ती में भय का माहौल बना हुआ है।

इससे पूर्व शुक्रवार को जमशेदपुर के सांसद ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थीं। विपक्ष का आरोप है कि पुलिसिया बर्बरता के कारण एक निर्दोष युवक की जान गई है।

परिजनों का आरोप, यह हिरासत में हत्या है

अजीत की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे कस्टडी डेथ करार दिया है। उनका कहना है कि पुलिस की पिटाई और प्रताड़ना की वजह से अजीत की जान गई है। वर्तमान में शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रखा गया है। परिजनों और स्थानीय निवासियों की मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !