Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-03

Jharkhand News: नववर्ष पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का रांची भ्रमण, धुर्वा डैम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश

Jharkhand News: नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची शहर का भ्रमण करते हुए धुर्वा डैम एवं अन्य प्रमुख पिकनिक स्पॉट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटन विकास की संभावनाओं का विस्तार से जायजा लिया.



प्राकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद

मुख्यमंत्री ने चाय की चुस्की के साथ रांची की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया. उन्होंने कहा कि धुर्वा डैम केवल रांची का एक महत्वपूर्ण जलस्रोत ही नहीं है, बल्कि यहां पर्यटन की भी अपार संभावनाएं मौजूद हैं.

पर्यटन विकास के लिए ठोस योजना के निर्देश
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि धुर्वा डैम क्षेत्र में पर्यटन को व्यवस्थित रूप से विकसित करने के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए. उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और यह क्षेत्र रांची के पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख आकर्षण के रूप में उभरेगा.



स्थानीय लोगों से संवाद
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भ्रमण के दौरान स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुझाव भी प्राप्त किए. उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार जनसहभागिता के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !