Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-03

Ichagarh Accident News: ईचागढ़ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो की मौत, एक बच्चा गंभीर

Ichagarh Accident News: सरायकेला जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. डुमटांड़ ईचागढ़ केनाल सड़क पर पाटपुर के पास शनिवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया.


मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चीतरी गांव निवासी शंकर सिंह (22) और रथु सिंह (55) के रूप में हुई है. घायल बच्चा की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बजरंग महतो दलवल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लाशों को कब्जे में लेकर घायल बच्चे को अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि घायल का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. लाशों का रविवार को पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला भेजा जाएगा.

शोक संवेदना
उप मुखिया संतोष सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त किया और मृतक के परिजनों को समुचित मुआवजा देने का मांग किया.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !