Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-04

Jamshedpur News: जुबली पार्क गेट नंबर-1 के पास टेंपो चालक के साथ मारपीट, इलाके में अफरा-तफरी

Jamshedpur News: जमशेदपुर के जुबली पार्क गेट नंबर-1 के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब पार्क घूमने आए कुछ स्थानीय युवकों और एक टेंपो चालक के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया.

अन्य टेंपो चालकों के साथ आपसी बातचीत कर रहा था टेंपो चालक
मिली जानकारी के अनुसार टेंपो चालक का कहना है कि वह अन्य टेंपो चालकों के साथ आपसी बातचीत कर रहा था. इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और अचानक गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. टेंपो चालक ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के वक्त पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन मारपीट के दौरान उसे बचाने का कोई प्रयास नहीं किया गया.

वहीं दूसरी ओर जुबली पार्क घूमने आए युवकों का दावा है कि पहले टेंपो चालक ने उनके साथ गाली-गलौज की थी. युवकों का कहना है कि इसी बात से नाराज होकर विवाद बढ़ा और उन्होंने उसकी पिटाई कर दी. दोनों पक्षों की ओर से घटना को लेकर अलग अलग दावे किए जा रहे हैं.

बीच बचाव कर स्थिति को कराया शांत 
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर स्थिति को शांत कराया. हालांकि इस घटना के बाद कुछ देर तक जुबली पार्क गेट के पास अफरा तफरी का माहौल बना रहा. इस पूरे मामले ने शहर के व्यस्त और सार्वजनिक स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा और त्वरित हस्तक्षेप की जरूरत
जुबली पार्क जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना यह दर्शाती है कि छोटी कहासुनी किस तरह बड़े विवाद का रूप ले सकती है. सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा और त्वरित हस्तक्षेप की जरूरत को यह मामला एक बार फिर सामने लाता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !