Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-04

Jharkhand News: KBC सीजन-17 के करोड़पति बिप्लब बिस्वास ने CM हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “कौन बनेगा करोड़पति” (केबीसी) सीजन–17 के विजेता बिप्लब बिस्वास ने राजधानी रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिप्लब बिस्वास को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने दी प्रतिक्रिया 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि बिप्लब बिस्वास की यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह पूरे झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बिप्लब की सफलता राज्य के युवाओं को यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और सशक्त ज्ञान के माध्यम से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि राष्ट्रीय स्तर के मंच पर झारखंड के एक प्रतिभाशाली युवा द्वारा इस तरह का उत्कृष्ट प्रदर्शन राज्य की प्रतिभा और क्षमता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ऐसे उदाहरण समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं और युवा पीढ़ी को शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित करते हैं। उन्होंने आशा जताई कि बिप्लब भविष्य में भी अपने ज्ञान और अनुभव से समाज को मार्गदर्शन देंगे।

सवाल का सही उत्तर देकर यह उपलब्धि हासिल

बता दें कि बिप्लब बिस्वास ने 30 एवं 31 दिसंबर 2025 को प्रसारित हुए “कौन बनेगा करोड़पति” के एपिसोड में 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही उत्तर देकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। वे केबीसी सीजन–17 के दूसरे प्रतिभागी बने, जिन्होंने यह मुकाम प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान उनकी उत्कृष्ट तर्कशक्ति, व्यापक ज्ञान और आत्मविश्वास की न केवल कार्यक्रम के होस्ट अमिताभ बच्चन ने सराहना की, बल्कि देशभर के दर्शकों ने भी उनके प्रदर्शन को खूब सराहा।

बिप्लब बिस्वास बने युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

बिप्लब बिस्वास की इस उपलब्धि से झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है और वे आज राज्य के युवाओं के लिए एक सशक्त प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !