Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-04

MGM Hospital Jamshedpur: एमजीएम में सीटी स्कैन सेवा बंद, मरीजों को बाहर करानी पड़ रही है जांच

Jamshedpur: एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा बंद होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में निजी एजेंसी के माध्यम से संचालित सीटी स्कैन सेवा सरकार द्वारा किया गया एमओयू समाप्त होने के बाद 31 दिसंबर से बंद कर दी गई।
वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक अपनी मशीन भी स्थापित नहीं की गई है। सीटी स्कैन बंद होने के कारण मरीजों को जांच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत गंभीर मरीजों को हो रही है, जिन्हें पहले स्ट्रेचर पर ही अस्पताल के भीतर जांच की सुविधा मिल जाती थी। अब ऐसे मरीजों को वाहन रिजर्व कर बाहर ले जाना पड़ रहा है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं। अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !