Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-04

Adityapur News: आदित्यपुर में सब्जी मंडी बनी जाम की वजह, शेरे पंजाब चौक से थाना गेट तक आम जनता हलकान, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन

Adityapur News: शेरे पंजाब चौक से लेकर आदित्यपुर थाना गेट तक आम नागरिकों के लिए बनी सर दर्द, कई घंटों तक रहती है सड़क जाम, आदित्यपुर थाना प्रभारी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ देते हैं आश्वासन! 

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना इन दिनों चर्चाओं में है. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर दुकानों को हटाया गया था, लेकिन अब सब्जी मंडी की समस्या फिर से सिर उठा रही है. आदित्यपुर थाना, स्वास्थ्य केंद्र, बिजली विभाग एवं स्थानीय लोगों के लिए सब्जी मंडी एक सर दर्द बन गई है.

सब्जी विक्रेताओं की मनमानी
बीते दिनों आदित्यपुर थाना ने सब्जी विक्रेताओं का दुकान शेरे पंजाब से लेकर आदित्यपुर थाना गेट तक हटवाया था, यह अभियान राष्ट्रपति के जाने के बाद भी दो-तीन दिन तक चलता रहा. अब अचानक आदित्यपुर थाना सब्जी विक्रेता को हटाने में असक्षम दिख रही है, स्थानीय लोगों का कहना है कि सब्जी विक्रेताओं की मनमानी एवं बीच सड़क में दुकान लगाने से कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आदित्यपुर थाना व यातायात थाना द्वारा कार्रवाई नहीं करना स्थानीय लोगों के मन में प्रश्न चिन्ह उठा रही है.

स्थानीय लोगों की परेशानी
सब्जी विक्रेता का दुकान लगने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पीएचईडी विभाग, बिजली विभाग, तहसील कचहरी, रेलवे स्टेशन जाने वाले नागरिकों को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 5 मिनट का रास्ता आधे घंटे से भी अधिक का सफर तय करना पड़ जा रहा है.

यातायात व्यवस्था की समस्या
आदित्यपुर थाना क्षेत्र में यातायात भी थाना पड़ता है, लेकिन दोनों थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करना नागरिकों को परेशानी में डाल रही है. दुकानदारों को सख्त निर्देश भी दिया गया था कि आदित्यपुर थाना रोड छोड़कर दूसरी जगह सब्जी की दुकान लगाए, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों के सहयोग से दुकान पुनः स्थापित हो गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !