Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-04

Simdega Accident: सिमडेगा में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत

Simdega: सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हेलनपुर के समीप तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रेलर ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की और मामले से संबंधित आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को जब्त कर लिया है.  प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। वहीं, घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !