Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-04

Uttarpradesh News: वाराणसी में कॉलोनाइजर हत्याकांड का एक लाख रुपये का इनामी शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Uttarpradesh: वाराणसी जिले में चर्चित कॉलोनाइजर महेन्द्र गौतम हत्याकांड से जुड़े एक लाख रुपये के इनामी शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। यह कार्रवाई सारनाथ थाना पुलिस और एसओजी टीम ने मिलकर अंजाम दी।

करीब एक किलोमीटर तक पीछा

पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्याकांड में शामिल आरोपी अपने साथी के साथ गंगा किनारे सरायमोहना और सलारपुर क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध नजर आए। पुलिस को देखकर दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। करीब एक किलोमीटर तक उनका पीछा किया गया।

पैर में गोली लगने से गिरफ्तार

जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। घायल आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

पुलिस ने घायल आरोपी की पहचान अरविन्द यादव उर्फ फौजी उर्फ कल्लू, पुत्र सन्तू प्रसाद, निवासी ग्राम सिमराफैज, कोतवाली गाजीपुर के रूप में की है। जानकारी के अनुसार वह हत्याकांड में शूटर की भूमिका निभा रहा था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

हथियार और नकदी बरामद

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और 750 रुपये नकद बरामद किए। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

फरार आरोपी की तलाश

डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हत्याकांड की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी पहले ही जेल में है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई टीमों के साथ कार्रवाई कर रही है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार शूटर अरविन्द यादव कुख्यात अपराधी बनारसी यादव का करीबी है।

मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम

इस कार्रवाई में सारनाथ थानेदार पंकज त्रिपाठी, एसओजी प्रभारी गौरव सिंह, चौकी इंचार्ज राहुल यादव और सरायमोहाना चौकी इंचार्ज अनुज शुक्ला समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !