Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-05

Jamshedpur Police: मानगो सरोवर हिल्स के पास हथियारों के साथ कपाली और आजादनगर के तीन युवक गिरफ्तार, पिस्टल–कट्टा बरामद

Mango: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोवर हिल्स (एनएच-33) के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई देर रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई।


जिंदा कारतूस, एक बाइक और एक चाकू बरामद

मानगो पुलिस की टीम ने रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे सरोवर हिल्स इलाके में छापेमारी की जहां तीनों आरोपी हथियारों के साथ मौजूद थे। पुलिस ने मौके से एक देशी कट्टा, एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक बाइक और एक चाकू बरामद किया है।

कपाली अली मस्जिद के पास रहने वाले गुलाब खान उर्फ तन्नी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मानगो थाना क्षेत्र के आजादनगर रोड नंबर-12 निवासी दानिश हुसैन (20), सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली गौसनगर निवासी राशिद अंसारी (25) और कपाली अली मस्जिद के पास रहने वाले गुलाब खान उर्फ तन्नी (19) के रूप में हुई है।

पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी 

इस मामले में मानगो थाना के SI महेंद्र कुमार के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !