Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-31

Aadhaar Update: 1 नवंबर 2025 से आधार से जुडें बदलेंगे कई बड़े नियम! जाने नियम

आज हर किसी के पास आधार कार्ड होना बहुत जरूरी हो गया है। चाहे बच्चों का स्कूल एडमिशन हो या किसी सरकारी योजना का लाभ उठाना हो, बिना आधार के कई महत्वपूर्ण काम भी  अधूरे रह जाते हैं। यदि आप भी आधार धारक हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

सरकार ने 1 नवंबर 2025 से आधार से जुड़े कुछ नए नियम लागू करने का फैसला किया है। इन बदलावों का उद्देश्य आधार सेवाओं को पहले से ज़्यादा तेज, आसान और सुरक्षित बनाना है। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में विस्तार से: 



पहला बड़ा बदलाव आधार डिटेल्स अपडेट करना अब होगा आसान

अब तक आधार में सुधार या अपडेट करवाने के लिए अक्सर आधार केंद्र जाना पड़ता था। लेकिन नए नियमों के अनुसार अब यह प्रक्रिया लगभग पूरी तरह ऑनलाइन की जा सकेगी।

आपके नाम, पता और अन्य डिटेल्स को अपने आप सरकारी दस्तावेजों, जैसे PAN कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और राशन कार्ड से मिलाकर वेरिफाई किया जाएगा। जिससे अपडेट की प्रक्रिया तेज़ और अधिक सुरक्षित होगी।

अपडेटेड फीस स्ट्रक्चर

सेवा नई फीस

नाम/पता/मोबाइल अपडेट ₹75
फिंगरप्रिंट / आइरिस / फोटो अपडेट ₹125
बच्चों (5-7 और 15-17 वर्ष) के बायोमेट्रिक अपडेट फ्री
ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट 14 जून 2026 तक फ्री
आधार रीप्रिंट ₹40
घर पर एनरोलमेंट सेवा पहले व्यक्ति ₹700, उसी पते पर हर अतिरिक्त व्यक्ति ₹350

दूसरा बड़ा बदलाव PAN-Aadhaar लिंक करना अनिवार्य

सरकार ने पैन-आधार लिंक को लेकर भी बड़ा नियम लागू किया है: 

सभी पैन कार्ड धारकों को 31 दिसंबर 2025 तक अपना पैन आधार से लिंक करना अनिवार्य होगा।

निर्धारित समय में लिंक न करने पर 1 जनवरी 2026 से PAN कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा।

नया PAN बनवाने वाले लोगों को भी आधार वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य होगा।


यानी बिना आधार लिंक किए भविष्य में किसी भी वित्तीय या टैक्स से जुड़े कामों में पैन का उपयोग नहीं हो सकेगा।


तीसरा बदलाव KYC प्रक्रिया और आसान

अब बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए KYC (Know Your Customer) प्रक्रिया पहले से सरल कर दी गई है। अब ग्राहक KYC को तीन तरीकों से पूरा कर सकेंगे:

आधार OTP वेरिफिकेशन

वीडियो KYC

आमने-सामने वेरिफिकेशन


इससे बैंकिंग और फाइनेंशियल सेवाओं का उपयोग और भी आसान हो जाएगा।

 क्यों किए गए ये बदलाव? जाने 

सरकार का उद्देश्य है कि आधार सेवाएं:

तेज़ हों

पारदर्शी और सुरक्षित हों

लोगों का समय और मेहनत बचे 

डिजिटल सुविधा बढ़ें 

ऑनलाइन अपडेट की सुविधा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सिस्टम से यूज़र्स को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही, सुरक्षा भी मजबूत होगी जिससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी।


1 नवंबर 2025 से आने वाले ये बदलाव हर आधार धारक के लिए महत्वपूर्ण हैं।
यदि आपने अभी तक अपने आधार में जरूरी अपडेट नहीं किए हैं या PAN लिंक नहीं किया है, तो समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लीजिए। 
Weather