Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Aaj Ka Panchang: आषाढ़ अमावस्या आज, पितरों के तर्पण और पिंडदान का विशेष महत्व

Aaj Ka Panchang: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज मंगलवार को आषाढ़ अमावस्या मनाई जा रही है। अमावस्या तिथि दोपहर 3:12 बजे तक रहेगी, इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा शुरू हो जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। आज व्याघात योग दोपहर 11:57 बजे तक रहेगा, इसके बाद हर्षण योग प्रारंभ होगा।

सूर्य-चंद्र की स्थिति और आज का नक्षत्र
आज सूर्योदय सुबह 5:33 बजे और सूर्यास्त शाम 7:21 बजे होगा। अमावस्या होने के कारण आज चंद्रोदय नहीं होगा, जबकि चंद्रास्त शाम 7:32 बजे होगा। सूर्य देव मिथुन राशि में विराजमान हैं, वहीं चंद्रमा शाम 6:48 बजे तक मिथुन में रहकर इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। आज का प्रमुख नक्षत्र पुनर्वसु है, जो 15 जुलाई की मध्यरात्रि 12:09 बजे तक रहेगा। इस नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति और अधिष्ठात्री देवी अदिति हैं।

आज के शुभ मुहूर्त और शुभ समय
आज का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 बजे से 12:55 बजे तक रहेगा, जिसे मांगलिक और शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना गया है। वहीं अमृत काल रात 10:01 बजे से 11:27 बजे तक रहेगा। आज नाग करण दोपहर 3:12 बजे तक रहेगा, इसके बाद किस्तुघ्न करण शुरू होकर 15 जुलाई तड़के 1:29 बजे तक रहेगा।

राहुकाल समेत जानें आज के अशुभ समय
आज राहुकाल दोपहर 3:54 बजे से शाम 5:38 बजे तक, गुलिकाल दोपहर 12:27 बजे से 2:10 बजे तक और यमगण्ड सुबह 9:00 बजे से 10:43 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन समयों में नए और शुभ कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिए। पुनर्वसु नक्षत्र में जन्मे लोगों को सामान्यतः ज्ञानी, आशावादी, धार्मिक, सरल स्वभाव, दयालु और प्रभावशाली वक्ता माना जाता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !