Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-31

Aaj Ka Panchang: महावीर जयंती के साथ त्रयोदशी तिथि का शुभ दिन, जानें शुभ मुहूर्त और आज के खास योग

Aaj Ka Panchang: आज यानी 31 मार्च, मंगलवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। ये तिथि सुबह 6 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही आज जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर, भगवान महावीर की जयंती यानी महावीर जयंती मनाई जा रही है।

आज के खास योग और करण
आज के दिन कई खास योग भी बन रहे हैं। योग की बात करें तो गंड योग आज शाम 3 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। करण की बात करें तो सुबह 6 बजकर 55 मिनट तक तैतिल और शाम 6 बजकर 57 मिनट तक गरज करण रहेगा।

सूर्योदय-सूर्यास्त और ग्रह की स्थिति
सूर्योदय का समय सुबह 6 बजकर 13 मिनट है और सूर्यास्त का समय शाम 6 बजकर 38 मिनट। चंद्रोदय आज शाम 5 बजकर 14 मिनट और चंद्रास्त कल सुबह 5 बजकर 29 मिनट होगा। सूर्य मीन राशि में हैं और चंद्रमा सिंह राशि में।

शुभ मुहूर्त की बात करें तो आज दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त है। अमृत काल सुबह 8 बजकर 48 मिनट से 10 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ समय
अशुभ समय में आज राहुकाल, गुलिकाल और यमगंड शामिल हैं। राहुकाल दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से शाम 3 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। गुलिकाल सुबह 9 बजकर 23 मिनट से 10 बजकर 55 मिनट तक और यमगंड सुबह 6 बजकर 18 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

ग्रह नक्षत्र और विशेषताएँ
आज का नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी है, जो शाम 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। ये नक्षत्र सिंह राशि के 13°20 से 26°40 तक फैला है। इस नक्षत्र के स्वामी शुक्रदेव हैं और इसे प्रेम और विवाह के देवता भग नियंत्रित करते हैं। इसके प्रतीक बिस्तर या पलंग हैं। इस नक्षत्र वाले लोग रचनात्मक, ऊर्जावान, मिलनसार, उदार और दानी होते हैं। ये लोग ईमानदार, मधुरभाषी और प्रभावशाली व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। कभी-कभी ये थोड़े अहंकारी और दिखावा पसंद भी हो सकते हैं, और आराम या सुख-सुविधा के शौकीन होते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !