Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Aaj Ka Panchang: शनिवार का राशिगत संयोग, मिथुन में सूर्य, वृषभ में चंद्रमा, जानें दिनभर का पंचांग

Aaj Ka Panchang: वैदिक पंचांग के अनुसार आज, शनिवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज मध्यरात्रि 12:05 बजे (12 जुलाई) तक गण्ड योग रहेगा, जिसे सनातन परंपरा में अशुभ माना जाता है। इसके बाद वृद्धि योग का प्रारंभ होगा। सूर्य देव मिथुन राशि में और चंद्र देव वृषभ राशि में विराजमान हैं। आज चंद्रमा पहले कृत्तिका और फिर रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे।

शुभ मुहूर्त में करें मांगलिक कार्य, राहुकाल से रहें सावधान
आज सूर्योदय सुबह 5:31 बजे और सूर्यास्त शाम 7:22 बजे होगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 बजे से 12:54 बजे तक तथा अमृत काल सुबह 8:52 बजे से 10:19 बजे तक रहेगा, जिन्हें शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना गया है। वहीं राहुकाल सुबह 8:59 बजे से 10:43 बजे तक, गुलिकाल सुबह 5:31 बजे से 7:15 बजे तक और यमगण्ड दोपहर 2:10 बजे से शाम 3:54 बजे तक रहेगा। इन समयों में नए और महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है।

कृत्तिका से रोहिणी नक्षत्र में होगा चंद्रमा का प्रवेश
आज कृत्तिका नक्षत्र सुबह से दोपहर 11:03 बजे तक रहेगा, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ होगा। कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी सूर्यदेव और देवता अग्निदेव हैं। यह नक्षत्र तेज बुद्धि, साहस, स्वाभिमान, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, इस नक्षत्र में जन्मे लोगों में क्रोध और कठोरता जैसे गुण भी देखने को मिल सकते हैं।

तिथि, योग और करण का संपूर्ण विवरण
आज कृष्ण द्वादशी तिथि अगले दिन तड़के 2:04 बजे तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी। कौलव करण दोपहर 3:45 बजे तक रहेगा, जबकि इसके बाद तैतिल करण अगले दिन तड़के 2:04 बजे तक रहेगा और फिर गरज करण प्रारंभ होगा। पंचांग के अनुसार शुभ-अशुभ समय का ध्यान रखकर किए गए कार्य अधिक फलदायी माने जाते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !