Aaj Ka Panchang: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज 19 जून 2026, शुक्रवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। यह दिन मां लक्ष्मी और मां संतोषी की पूजा-अर्चना के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करने पर धन, यश, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पंचमी तिथि सायं 4:59 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि प्रारंभ हो जाएगी।
सूर्य मिथुन में, चंद्रमा का सिंह राशि में होगा प्रवेश
आज सूर्य देव मिथुन राशि में विराजमान हैं, जबकि चंद्रमा सुबह 10:06 बजे तक कर्क राशि में रहकर इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। अश्लेषा नक्षत्र सुबह 10:06 बजे तक प्रभावी रहेगा, फिर मघा नक्षत्र शुरू होगा। हर्षण योग दोपहर 2:53 बजे तक रहेगा, जिसके बाद वज्र योग का आरंभ होगा। ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति कई राशियों के लिए सकारात्मक संकेत दे रही है।
शुभ कार्यों के लिए जानें आज के श्रेष्ठ मुहूर्त
आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:55 बजे से 12:50 बजे तक रहेगा, जिसे किसी भी मांगलिक या महत्वपूर्ण कार्य के लिए शुभ माना जाता है। वहीं अमृत काल सुबह 8:36 बजे से 10:06 बजे तक रहेगा। सूर्योदय सुबह 5:23 बजे और सूर्यास्त शाम 7:22 बजे होगा। चंद्रोदय सुबह 9:51 बजे तथा चंद्रास्त रात्रि 11:04 बजे निर्धारित है।
राहुकाल से रहें सावधान, अश्लेषा नक्षत्र का रहेगा प्रभाव
आज राहुकाल सुबह 10:38 बजे से दोपहर 12:23 बजे तक रहेगा, जबकि गुलिकाल सुबह 7:08 बजे से 8:53 बजे तक और यमगण्ड दोपहर 3:52 बजे से शाम 5:37 बजे तक रहेगा। अश्लेषा नक्षत्र के जातकों को बुद्धिमान, प्रभावशाली वक्ता, तीव्र स्मरण शक्ति वाला और रहस्यमयी स्वभाव का माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी बुधदेव हैं और इसकी अधिष्ठात्री देवता नाग देवता माने जाते हैं।