Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-09

Adityapur Accident News: भाटिया बस्ती में बेकाबू स्प्लेंडर ने दो वाहनों को मारी टक्कर, युवक घायल

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 11 स्थित भाटिया बस्ती में रविवार को तेज रफ्तार स्प्लेंडर बाइक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक के पैर में चोट आई है. दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी.

तेज रफ्तार में बाइक चलाने का आरोप
स्थानीय लोगों के मुताबिक, स्प्लेंडर बाइक सवार युवक तेज गति से वाहन चला रहा था. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर रास्ते में मौजूद दो वाहनों से जा टकराई. टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में एक युवक घायल हुआ, जिसके पैर में चोट बताई जा रही है. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बाइक सवार को पकड़ लिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए दोनों पक्षों को थाने लेकर गई. फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.



नशे में वाहन चलाने की आशंका
स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना में शामिल स्प्लेंडर बाइक को करीब तीन दिन पहले भी थाने से छुड़ाया गया था. कुछ लोगों ने बाइक सवार के नशे में होने की आशंका जताई है. हालांकि, इसकी अभी पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की जांच करने और यदि जांच में नशे में वाहन चलाने की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !