Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Adityapur News: आदित्यपुर में विवाहिता लापता, पति ने जीजा पर लगाया बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति नयन माजी ने अपनी पत्नी मुस्कान माजी उर्फ मुस्कान प्रमाणिक के गायब होने की शिकायत आदित्यपुर थाना में की है। पति ने अपनी शिकायत में पत्नी को उसके जीजा संजय प्रमाणिक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, सातबहिनी, धीरजगंज, गम्हरिया निवासी नयन माजी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी पत्नी 11 जुलाई 2026 से घर से लापता है। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।

जीजा पर लगाया गंभीर आरोप
नयन माजी का आरोप है कि उनकी पत्नी के लापता होने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनके जीजा संजय प्रमाणिक भी गायब हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि संजय प्रमाणिक पहले भी उनकी पत्नी के प्रति गलत नीयत रखते थे और कई बार धमकी भरे लहजे में कह चुके थे कि वह उनकी पत्नी को लेकर चले जाएंगे। पति के अनुसार, घटना वाले दिन सुबह करीब 6 बजे वह काम पर चले गए थे। शाम को घर लौटने पर उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी संजय प्रमाणिक, उनकी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ सातबहिनी स्थित काली मंदिर गई थी। इसके बाद संजय प्रमाणिक उनकी पत्नी को अपने साथ लेकर चले गए।

पत्नी का मोबाइल बंद
नयन माजी ने बताया कि उन्होंने पत्नी की काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पत्नी के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन बंद मिला। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी सरल स्वभाव की महिला हैं और घटना के समय लाल रंग की साड़ी पहने हुए थीं।

पुलिस जांच में जुटी
मामले को लेकर आदित्यपुर थाना में शिकायत दी गई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला और आरोपित संजय प्रमाणिक की तलाश कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !