Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-07

Adityapur News: आदित्यपुर में सड़क पर उतरा जनाक्रोश, सड़क जाम होते ही हरकत में आए अधिकारी

Adityapur News: आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक पर रविवार को युवा जनशक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष अभय कुमार झा के नेतृत्व में विभिन्न जनसमस्याओं और मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता प्रशासनिक अधिकारियों के आने का घंटों इंतजार करते रहे।


अधिकारी नहीं पहुंचे तो सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
मौके पर कोई जिम्मेदार पदाधिकारी नहीं पहुंचने से कार्यकर्ताओं का आक्रोश बढ़ गया। विरोध स्वरूप प्रदर्शनकारियों ने आदित्यपुर मेन रोड को जाम कर दिया। टायर जलाकर और बांस-बल्ली लगाकर सड़क बंद कर दी गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

एम्बुलेंस को दी गई प्राथमिकता, मरीज नहीं हुए परेशान
प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए एम्बुलेंस और मरीजों से जुड़े वाहनों को बिना किसी रुकावट के गुजरने दिया। सड़क जाम के बावजूद आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं होने दिया गया।

20 मिनट में हरकत में आया प्रशासन, उपनगर आयुक्त पहुंचीं मौके पर
सड़क जाम शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। उपनगर आयुक्त पारुल सिंह घटनास्थल पर पहुंचीं और प्रदर्शनकारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने मांगों को नोट करते हुए मौके पर ही समाधान की दिशा में पहल शुरू की।

मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, कार्रवाई के निर्देश
इसी दौरान स्थानीय नागरिक दिव्यांशु झा ने नगर निगम कर्मचारी रवींद्र राव पर मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के एवज में चार हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए उपनगर आयुक्त ने संबंधित कर्मचारी को शाखा से हटाने का निर्देश दिया और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं युवा जनशक्ति मोर्चा के अध्यक्ष अभय कुमार झा ने सभी मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं, जिस पर जल्द बैठक कर समाधान का भरोसा दिया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !