Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

Adityapur News: आसंगी चेक डैम में डूबे NIT छात्र की तलाश जारी, 72 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

Adityapur: आदित्यपुर के आसंगी चेक डैम में रविवार को डूबे NIT आदित्यपुर के छात्र मोहम्मद मीर हसन तनवीर की तलाश अब भी जारी है। घटना के 72 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी छात्र का कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिजन चिंतित हैं।

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल निवासी और NIT जमशेदपुर के मेटालर्जी विभाग के चतुर्थ वर्ष के छात्र मीर हसन तनवीर रविवार को अपने दोस्त के साथ आसंगी चेक डैम में नहाने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों और दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

घटना के बाद NDRF और RIT थाना पुलिस की टीम लगातार तलाशी अभियान चला रही है। NDRF की करीब 28 सदस्यीय टीम ने नदी के 25 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में खोजबीन की है। गोताखोरों की मदद से चेक डैम और आसपास के गहरे पानी वाले इलाकों की भी जांच की जा रही है।



RIT थाना पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद रहकर NDRF के साथ समन्वय बनाते हुए अभियान में सहयोग कर रही है। प्रशासन की ओर से परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया गया है। छात्र की तलाश के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !