Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-08

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में गोल्ड पर सलीमा ब्रिगेड की नजर, जापान रवाना हुई भारतीय हॉकी टीम

Asian Games 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान एशियन गेम्स में झारखंड की सलीमा टेटे संभालेंगी. भारतीय टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए जापान रवाना हो गई है. टीम का सबसे बड़ा लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना है. इसके साथ ही भारत की नजर लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफिकेशन हासिल करने पर भी है. इस बार टीम में झारखंड की चार खिलाड़ी शामिल हैं. कप्तान सलीमा टेटे के अलावा निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग को जगह मिली है.

पूल-B में भारत के मुकाबले
भारतीय टीम पूल-B में जापान, थाईलैंड, सिंगापुर, इंडोनेशिया और उज्बेकिस्तान के साथ है. भारत 20 सितंबर को उज्बेकिस्तान के खिलाफ अभियान शुरू करेगा. इसके बाद 21 सितंबर को इंडोनेशिया, 23 सितंबर को थाईलैंड, 25 सितंबर को जापान और 27 सितंबर को सिंगापुर से मुकाबला होगा. गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला 2 अक्टूबर को खेला जाएगा.

भारत की टीम में दो गोलकीपर सविता और बिचू देवी खारीबाम शामिल हैं. डिफेंस में इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, लालथंटलुआंगी, ज्योति और शिल्पी डबास हैं. मिडफील्ड में निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनिलिता टोप्पो, कप्तान सलीमा टेटे, नेहा और दीपिका सोरेंग को जगह मिली है. फॉरवर्ड लाइन में लालरेम्सियामी, रुतुजा दादासो पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर और ब्यूटी डुंगडुंग शामिल हैं.

हालिया प्रदर्शन से बढ़ा आत्मविश्वास
भारतीय टीम हाल में FIH महिला नेशंस कप जीत चुकी है. इसके अलावा वर्ल्ड कप में टीम ने पांचवां स्थान हासिल किया था. इसी प्रदर्शन के दम पर टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है. अब सलीमा टेटे की कप्तानी में भारतीय खिलाड़ियों की नजर एशियन गेम्स के गोल्ड पर है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !