Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-04

Assam Elections: असम में चुनावी सभा में कल्पना सोरेन ने भरी हुंकार, बदलाव का किया आह्वान

Assam Elections: असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता व विधायक कल्पना सोरेन ने चबूआ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने पार्टी प्रत्याशी भूपेन सिंह मुरारी के समर्थन में लोगों से बदलाव के लिए मतदान करने की अपील की.

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि आम लोगों के अधिकार और सम्मान से जुड़ा हुआ है. उन्होंने चाय बागान में काम करने वाले श्रमिकों, आदिवासी समाज और वंचित वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके हक दिलाने की बात कही.

कल्पना सोरेन ने जनसभा में मौजूद लोगों के उत्साह को देखते हुए विश्वास जताया कि इस बार क्षेत्र में बदलाव की लहर है. उन्होंने कहा कि अब लोगों को अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा और सही निर्णय लेना होगा.

अपने संबोधन में उन्होंने झारखंड के विकास मॉडल का भी उल्लेख किया और कहा कि वहां की तरह ही असम में भी संसाधनों और स्थानीय लोगों के हितों को प्राथमिकता देने वाली व्यवस्था की जरूरत है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !