Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-11

BREAKING: मोहन भागवत की यात्रा के दौरान शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, E-1 कोच का शीशा टूटा

BREAKING: लखनऊ से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर गुरुवार शाम पथराव की घटना सामने आई। मक्खनपुर और फिरोजाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच अज्ञात लोगों ने ट्रेन के एग्जीक्यूटिव क्लास कोच को निशाना बनाकर पत्थर फेंके। घटना के समय ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत भी सफर कर रहे थे। हालांकि वह पूरी तरह सुरक्षित रहे।


E-1 कोच को बनाया गया निशाना, खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार, मोहन भागवत शताब्दी एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव क्लास के E-1 कोच में यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जब मक्खनपुर-फिरोजाबाद रेलखंड से गुजर रही थी, तभी कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने कोच पर पथराव कर दिया।

पत्थर लगने से कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। घटना के वक्त मोहन भागवत दूसरी तरफ बैठे हुए थे, जिसके कारण उन्हें कोई चोट नहीं लगी।

सुरक्षा कारणों को देखते हुए ट्रेन को बीच रास्ते में नहीं रोका गया और उसे आगे रवाना कर दिया गया।

टूंडला स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) सक्रिय हो गई। शाम करीब 7:34 बजे शताब्दी एक्सप्रेस के टूंडला जंक्शन पहुंचने पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

सुरक्षाकर्मियों ने ट्रेन के अंदर पहुंचकर सुरक्षा स्थिति की जानकारी ली और संघ प्रमुख की सुरक्षा की पुष्टि की।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही जांच टीम
घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीमों ने जांच शुरू कर दी है। मक्खनपुर-फिरोजाबाद रेलखंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि पथराव करने वालों की पहचान की जा सके।

रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !