Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

BREAKING NEWS : रामगढ़ में सीसीएल परियोजना के चेक पोस्ट पर फायरिंग, दो सुरक्षा कर्मी बाल-बाल बचे

BREAKING NEWS : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित सीसीएल की सिरका कोलियरी परियोजना के चेक पोस्ट पर शनिवार सुबह बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना में ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षा कर्मी बाल-बाल बच गए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए।


नकाबपोश बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग कर मचाई दहशत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह बाइक से पहुंचे दोनों अपराधियों ने मुंह पर गमछा बांध रखा था। चेक पोस्ट पर पहुंचते ही उन्होंने बिना किसी बातचीत के दो राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली चेक पोस्ट को भेदते हुए दूसरी ओर निकल गई। अचानक हुई फायरिंग से वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। चेक पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिसमें दोनों अपराधियों की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है।

सीसीएल के सुरक्षा प्रभारी रोपना साहू ने बताया कि सुबह दो नकाबपोश अपराधी बाइक से चेक पोस्ट पहुंचे थे। दोनों ने मुंह पर गमछा लपेट रखा था और पहुंचते ही दो राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली चेक पोस्ट को भेदते हुए दूसरी ओर निकल गई। संयोगवश ड्यूटी पर तैनात दोनों सुरक्षा कर्मी सुरक्षित बच गए। उन्होंने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है और इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !