Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

BREAKING NEWS : JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची-लखनऊ से 5 आरोपी गिरफ्तार

BREAKING NEWS : 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रांची और लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने की।


गिरफ्तार आरोपियों में उमाकांत उरांव, रोशन केरकेट्टा, मनोज कुमार, रक्षक सिंह और धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं। CID के अनुसार, इन सभी पर परीक्षा में कथित तौर पर धोखाधड़ी और अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर सफल होने का आरोप है।

रांची और लखनऊ में छापेमारी, कई अहम साक्ष्य जब्त

जांच में सामने आया है कि उमाकांत उरांव कथित तौर पर एजेंट के रूप में उम्मीदवार उपलब्ध कराने का काम करता था। वहीं रोशन केरकेट्टा और मनोज कुमार पर भी परीक्षा में धोखाधड़ी कर सफल होने का आरोप है। रक्षक सिंह, जो TDPL कंपनी में अकाउंटेंट है, और धर्मेंद्र कुमार की भी इस मामले में कथित संलिप्तता सामने आई है।


CID ने उमाकांत उरांव को रांची के बरियातू थाना क्षेत्र, रोशन केरकेट्टा को सदर थाना क्षेत्र और मनोज कुमार को धुर्वा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। वहीं रक्षक सिंह को लखनऊ के कोटवा बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र तथा धर्मेंद्र कुमार को कोतवाली थाना क्षेत्र से पकड़ा गया।

जांच जारी, आगे और कार्रवाई के संकेत

छापेमारी के दौरान CID ने डिजिटल उपकरणों के साथ कई दस्तावेजी साक्ष्य भी जब्त किए हैं। एजेंसी का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले नए साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !