Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-24

Balochistan Attack: बलूचिस्तान में पाक सेना के काफिले पर हमला, BLA का 13 जवानों की मौत का दावा

Balochistan Attack:  बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला हुआ है. बलूच लिबरेशन आर्मी यानी BLA ने हमले की जिम्मेदारी ली है. संगठन ने दावा किया है कि हमले में 13 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं. हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने अभी मौतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है.


पहले हुआ IED धमाका, फिर चली गोलियां
BLA के मुताबिक हमला खदकोचा इलाके में हुआ. हमलावरों ने पहले सड़क किनारे एक बख्तरबंद गाड़ी को निशाना बनाया. गाड़ी के पास IED में धमाका किया गया. इसके बाद झाड़ियों में छिपे हमलावरों ने काफिले की दूसरी गाड़ियों पर गोलीबारी शुरू कर दी.

मस्तुंग में लगाया गया कर्फ्यू
हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. प्रशासन ने खदकोचा और आसपास के क्षेत्रों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाया है. सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है. फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

तुरबत में भी सुरक्षा बलों पर हमला
बलूचिस्तान के तुरबत इलाके से भी हमले की खबर सामने आई है. यहां फ्रंटियर कॉर्प्स की गश्ती टीम को निशाना बनाया गया. जानकारी के मुताबिक बाइक सवार हमलावरों ने जवानों पर ग्रेनेड फेंका. इस हमले में तीन जवानों के घायल होने की खबर है.

बलूचिस्तान में बढ़ रहा तनाव
मस्तुंग और तुरबत में हुए हमलों के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं. बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों पर लगातार हमले हो रहे हैं. इन घटनाओं के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है. फिलहाल मस्तुंग में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है. 13 सैनिकों की मौत के BLA के दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !