Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-21

Bank Holiday: अगले सप्ताह चार दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए किन तारीखों पर नहीं होगा कामकाज

Bank Holiday: अगर आप अगले सप्ताह बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम के लिए ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की जानकारी जरूर देख लें. 22 जून से 28 जून 2026 के बीच देश के कई हिस्सों में बैंक चार दिन बंद रहेंगे.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार जून महीने में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक छुट्टियों के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा. इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ सभी रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं.

25 से 28 जून तक बंद रहेंगी बैंक शाखाएं
RBI के कैलेंडर के मुताबिक अगले सप्ताह 25, 26, 27 और 28 जून को बैंक बंद रहेंगे.

25 जून:
मुहर्रम के कारण विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.

26 जून:
मुहर्रम के कारण अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे.

27 जून:
चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

28 जून:
रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे.

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहक डिजिटल बैंकिंग सेवाओं जैसे मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे. हालांकि, शाखा से जुड़े काम जैसे कैश जमा-निकासी, चेक से जुड़े कार्य और अन्य बैंकिंग सेवाएं छुट्टी वाले दिनों में प्रभावित हो सकती हैं.

जून में इन तारीखों पर भी रही छुट्टी
RBI के कैलेंडर के अनुसार जून में 15 जून को आइजोल में YMA स्थापना दिवस और भुवनेश्वर में राजा संक्रांति के कारण बैंक बंद रहे थे.

वहीं 29 जून को शिमला में संत गुरु कबीर जयंती और 30 जून को आइजोल में रेमना नी के क्षेत्रीय अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे. RBI के नियमों के अनुसार सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को अनिवार्य रूप से बंद रहते हैं. जून में 7, 14, 21 और 28 जून को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !