Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Bank Holiday: 13 से 19 जुलाई के बीच कई राज्यों में चार दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम पहले निपटाएं

Bank Holiday: यदि आप अगले सप्ताह बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक अवकाश की सूची जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 के बीच विभिन्न राज्यों में अलग-अलग कारणों से बैंक चार दिन बंद रहेंगे। इनमें स्थानीय त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं। हालांकि, बैंक शाखाएं बंद रहने के दौरान इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की संभावना है।

13 से 19 जुलाई के बीच कब-कहां बंद रहेंगे बैंक

16 जुलाई 2026 (गुरुवार)
भुवनेश्वर - रथ यात्रा के अवसर पर
देहरादून - हरेला पर्व के कारण
इंफाल - कांग (रथ यात्रा) उत्सव के चलते
17 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
शिलांग -यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर
18 जुलाई 2026 (शनिवार)
गंगटोक - ड्रुकपा त्शे-ज़ी पर्व के कारण
19 जुलाई 2026 (रविवार)
देशभर में साप्ताहिक अवकाश के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे।

जुलाई में कुल 12 दिन बैंक अवकाश
RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, जुलाई 2026 में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और साप्ताहिक छुट्टियों को मिलाकर कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे।
जुलाई में प्रमुख बैंक अवकाश इस प्रकार हैं:
6 जुलाई -आइजोल में MHIP दिवस
9 जुलाई - शिलांग में बेह दीनखलाम पर्व
16 जुला - भुवनेश्वर, देहरादून और इंफाल में स्थानीय पर्व
17 जुलाई - शिलांग में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि
18 जुलाई - गंगटोक में ड्रुकपा त्शे-ज़ी पर्व
22 जुलाई - अगरतला में खारची पूजा

शनिवार और रविवार को भी रहेंगी छुट्टियां
RBI के नियमों के अनुसार, प्रत्येक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा प्रत्येक रविवार भी बैंक अवकाश रहता है।
जुलाई 2026 में साप्ताहिक बैंक अवकाश
5 जुलाई - रविवार
11 जुलाई - दूसरा शनिवार
12 जुलाई - रविवार
19 जुलाई - रविवार
25 जुलाई - चौथा शनिवार
26 जुलाई - रविवार

बैंक जाने से पहले जरूर करें यह काम
यदि आपको नकद जमा, चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट या अन्य शाखा आधारित सेवाओं की आवश्यकता है, तो अपने शहर की बैंक छुट्टियों की जानकारी पहले ही जांच लें। चूंकि कई अवकाश केवल विशेष राज्यों और शहरों में लागू होते हैं, इसलिए स्थानीय बैंक शाखा या RBI के अवकाश कैलेंडर की पुष्टि करना बेहतर रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !