Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Bengal Politics: कालीघाट में फिर पहुंची सीआईडी टीम, ममता बनर्जी की भाभी के घर की गई जांच

Bengal Politics: दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके में गुरुवार को सीआईडी की टीम ने एक बार फिर कार्रवाई की. अधिकारियों ने हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भाभी रीना गायेन के घर पहुंचकर जांच की. यह मकान मुख्यमंत्री के आवास से करीब 250 मीटर की दूरी पर स्थित है. दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई लगभग एक घंटे तक चली.
अभिषेक बनर्जी के बयान से जुड़े मामले में पहुंची थी टीम
जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी की ओर से दिए गए डीजे वाले बयान को लेकर दर्ज मामले की जांच के सिलसिले में सीआईडी अधिकारियों ने यह कदम उठाया. आरोप है कि मतगणना के बाद डीजे बजाने से जुड़ी उनकी टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हुआ था. इसी मामले में एजेंसी पहले भी उनसे पूछताछ कर चुकी है.


पहले भी कई बार कालीघाट पहुंच चुकी हैं जांच एजेंसियां
यह पहली बार नहीं है जब हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित परिवार से जुड़े ठिकानों पर जांच एजेंसियां पहुंची हैं. फर्जी हस्ताक्षर मामले में भी सीआईडी पहले नोटिस दे चुकी है और अभिषेक बनर्जी कई बार भवानी भवन स्थित मुख्यालय में पूछताछ के लिए पेश हो चुके हैं. कुछ समय पहले शालबनी थाने की पुलिस उनके कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश में भी कालीघाट पहुंची थी, लेकिन वह वहां नहीं मिले थे.


रीना गायेन और अदिति गायेन का नाम भी चर्चा में
ममता बनर्जी की भाभी रीना गायेन हरीश चटर्जी स्ट्रीट में रहती हैं. उनकी बेटी अदिति गायेन को कई मौकों पर अभिषेक बनर्जी के साथ पार्टी कार्यक्रमों में देखा गया है. बताया जाता है कि वह उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों और कार्यक्रमों के प्रबंधन से भी जुड़ी रही हैं. अदिति उस समय भी चर्चा में आई थीं, जब अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी के साथ उनकी तस्वीरें सामने आई थीं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !