Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-11

Big Breaking: जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अबदुल्ला पर फायरिंग, शादी समारोह में मची अफरा-तफरी

Jammu & Kashmir: जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क से एक खबर सामने आ रही है, जहाँ फारूक अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी एक वकील के शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जैसे ही वे कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल रहे थे, अचानक फायरिंग शुरू हो गई। गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया।

सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी, आरोपी गिरफ्तार

फायरिंग होते ही मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और घेराबंदी कर हमलावर को दबोच लिया। आरोपी को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि आरोपी नशे की हालत में था। हालांकि, पुलिस अभी उसके इरादों और बैकग्राउंड की गहन पूछताछ कर रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

इस घटना के बाद उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सुरक्षा में हुई इस चूक को बड़ी लापरवाही करार दिया है। जब यह घटना हुई, तब मैं और फारूक अब्दुल्ला साथ थे। वहां पुलिस का कोई भी जवान तैनात नहीं था। आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !