Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-03

Big Breaking News: धालभूमगढ़ में रेलवे कर्मचारी की दर्दनाक मौत, ट्रेन से गिरने की आशंका

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर कर्मचारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान उदय शंकर दानदू के रूप में हुई है। उनके गले में रेलवे का पहचान पत्र (आईडी कार्ड) लटका हुआ मिला, जिससे उनकी पहचान की गई। बताया जा रहा है कि वे चाकुलिया स्थित बुकिंग ऑफिस में कार्यरत थे तथा वर्तमान में घाटशिला में रह रहे थे।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार ड्यूटी से लौटने के दौरान आसनसोल लोकल ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। घटना स्थल धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन से पश्चिम दिशा में लगभग एक किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलवे स्टाफ सनातन महतो तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंच गया और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !