Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Bihar News: भागलपुर में दर्दनाक हादसा, गंगा स्नान के दौरान पांच किशोरियां डूबीं, तलाश जारी

Bihar News: भागलपुर के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर बकचपरा गंगा घाट पर बुधवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गंगा स्नान करने और गंगाजल भरने गई चार सगी बहनों समेत पांच किशोरियां गंगा की तेज धारा में डूब गईं। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों के बीच कोहराम मच गया।

स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार बकचपरा निवासी क्रांति पासवान की पुत्रियां संगीता कुमारी, बिनीता कुमारी, संध्या कुमारी और सोनम कुमारी के साथ पड़ोसी चमन लाल पासवान की पुत्री हिना कुमारी सुबह गंगा घाट पहुंची थीं। स्नान के दौरान सभी किशोरियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं।

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही वासुदेवपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर गंगा में लापता किशोरियों की तलाश शुरू कर दी।

एक किशोरी का शव बरामद, चार की तलाश जारी
काफी मशक्कत के बाद टीम ने संगीता कुमारी को गंगा से बरामद कर लिया। वहीं अन्य चार किशोरियों की तलाश समाचार लिखे जाने तक जारी थी। घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि प्रशासन ने बताया कि लापता किशोरियों की खोज के लिए बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !