Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Bihar News: BSAP महिला बटालियन का पारण परेड, 321 महिला जवान सुरक्षा बल में शामिल

Bihar News: सासाराम स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) महिला बटालियन में 331 प्रशिक्षु महिला जवानों का पारण परेड समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर 321 प्रशिक्षित महिला जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि रोहतास एसपी रौशन कुमार और बीएसएपी महिला बटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार भी शामिल हुए। रोहतास और बक्सर जिलों की महिला जवानों ने परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विशेष रूप से सम्मानित हुईं।


बिहार की आंतरिक सुरक्षा को मिलेगा नया बल
डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश ने कहा कि प्रशिक्षण पूरा कर ये महिला जवान अब बिहार की आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत करेंगी। प्रशिक्षण के दौरान इन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाया गया है। साथ ही हथियार संचालन, अनुशासन और दंगा नियंत्रण जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया गया है। अब ये 321 महिला जवान राज्य के विभिन्न हिस्सों में तैनात होकर अपनी सेवा देंगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !