Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Bihar News : बेतिया के कालीबाग मंदिर पोखरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

Bihar News : शहर के कालीबाग मंदिर परिसर स्थित पोखरे में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पोखरे में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


पोखरे के पास मिली साइकिल और बैग

सूचना मिलते ही कालीबाग थाना अध्यक्ष अजय चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच के दौरान मंदिर के गेट के पास एक साइकिल खड़ी मिली, जिस पर एक बैग बंधा हुआ था। बैग से कपड़े और एक मोबाइल चार्जर बरामद हुआ है।

हालांकि, मृत युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह किस इलाके का रहने वाला था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसके फोटो और उपलब्ध जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई युवक की पहचान करता है तो तत्काल कालीबाग थाना से संपर्क करे।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !