Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Bihar News : मधुबनी के केवटना गांव में अवैध बिजली तार की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत

Bihar News : जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र के केवटना गांव में खेत के पास बिछाए गए अवैध नंगे बिजली के तार की चपेट में आने से 55 वर्षीय सिंहेश्वर मंडल की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


परिजनों के अनुसार सिंहेश्वर मंडल खेत की ओर गए थे। इसी दौरान खेत के पास पड़े बिजली के खुले तार की चपेट में आने से वह करंट लगने के कारण गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों का दावा- पहले भी दी गई थी चेतावनी, पुलिस जुटी जांच में

मृतक के भाई मोहन ने आरोप लगाया कि गांव के ही गेनालाल यादव ने मोटर चलाने के लिए खेत में अवैध रूप से बिजली का तार बिछाया था। उनका कहना है कि तार कई जगह से नंगा था और ग्रामीणों ने पहले भी इसे हटाने की चेतावनी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों का आरोप है कि इसी लापरवाही के कारण सिंहेश्वर मंडल की जान चली गई।


घटना की सूचना मिलते ही घोघरडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !