Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-30

Bihar News : समस्तीपुर में घूसखोर क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी ने रंगे हाथ दबोचा

Bihar News : समस्तीपुर में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोसड़ा अनुमंडल अस्पताल के सीनियर क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है, जिसने एक रिटायर्ड कर्मचारी से भुगतान के बदले घूस की मांग की थी।


रिटायर्ड कर्मचारी से मांगी गई थी 1 लाख की रिश्वत


जानकारी के अनुसार अस्पताल के रिटायर्ड टेक्नीशियन देवेंद्र मंडर नवंबर में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके कार्यकाल और अन्य मदों के करीब 39 लाख रुपए बकाया थे। इस राशि के भुगतान के लिए सीनियर क्लर्क अनिल कुमार ने उनसे 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। परेशान होकर देवेंद्र ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की, जिसके बाद जांच में मामला सही पाया गया।

निगरानी टीम ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया और देवेंद्र को तय रकम लेकर क्लर्क के पास भेजा गया।


मुजफ्फरपुर से आई टीम ने की कार्रवाई


देवेंद्र को आरोपी ने अस्पताल के पास लोहिया नगर इलाके में बुलाया था। जैसे ही देवेंद्र ने क्लर्क को पैसे दिए, पहले से घात लगाए बैठी निगरानी टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के लिए टीम मुजफ्फरपुर से आई थी और दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल परिसर के पास पहुंचकर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम आरोपी क्लर्क को अपने साथ मुजफ्फरपुर ले गई है, जहां उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !