Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Bokaro CBI Raid: बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिटायर्ड GST अधिकारी के घर छापेमारी

Bokaro CBI Raid: बोकारो जिले के चीरा चास थाना क्षेत्र स्थित कैलाश हाउसिंग परिसर में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की. टीम ने आवास संख्या-53 में रहने वाले शक्ति सिंह के घर छापेमारी की. कार्रवाई की सूचना मिलते ही इलाके में हलचल तेज हो गई और आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे.

दस्तावेजों और बैंक रिकॉर्ड की जांच
छापेमारी के दौरान CBI अधिकारियों ने घर में मौजूद महत्वपूर्ण दस्तावेजों, बैंक खातों से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य कागजातों की गहन जांच की. टीम कई घंटों तक घर के भीतर जांच में जुटी रही.

घर के बाहर लगा है भारत सरकार का बोर्ड
स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस आवास पर छापेमारी हुई, उसके बाहर "अधीक्षक, भारत सरकार" का बोर्ड लगा हुआ है. इसी वजह से कार्रवाई को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं.

रिटायर्ड GST अधिकारी बताए जा रहे हैं शक्ति सिंह
सूत्रों के मुताबिक, शक्ति सिंह वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. वे लंबे समय तक बिहार में पदस्थ रहे और करीब दो वर्ष पहले सेवा से रिटायर हुए थे.



आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जांच आय से अधिक संपत्ति या किसी पुराने वित्तीय मामले से जुड़ी हो सकती है. हालांकि, CBI ने अब तक छापेमारी के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. ऐसे में कार्रवाई की वास्तविक वजह का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !