Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-27

Bokaro News: बोकारो के झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, कीटनाशक की शीशी और फंदा बरामद

Bokaro: बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तांतरी उत्तरी पंचायत के कुम्हारडीह गांव से सटे झाड़ियों से पुलिस ने करीब 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया, हालांकि दिनभर चले जांच-पड़ताल और आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

 मामले की जानकारी देते हुए जरीडीह थाना प्रभारी बिपिन कुमार महतो ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला खुदकुशी का प्रतीत होता है। मृतक के पास से एक कीटनाशक दवा की शीशी बरामद हुई है और मौके पर फंदा भी मिला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल युवक की पहचान कराने और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !