Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Bokaro News: बोकारो के राजेंद्र नगर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाई 10 लाख की संपत्ति

Bokaro News: बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 10 लाख रुपये की चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब गृहस्वामी विकास कुमार 9 जुलाई को बिहार के जहानाबाद स्थित अपने ससुराल गए हुए थे। शनिवार को लौटने पर उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा खुला देखा, जबकि अंदर अलमारी टूटी हुई और सामान बिखरा पड़ा था।


शादी के जेवर भी ले उड़े चोर, अलमारी से नकदी भी गायब

जांच में पता चला कि अलमारी में रखे 10 हजार रुपये नकद के साथ शादी में मिले सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी हो चुके हैं। चोरी गए जेवरों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। विकास कुमार ने बताया कि उनकी शादी पिछले वर्ष हुई थी और अधिकांश आभूषण उन्हें शादी में उपहार स्वरूप मिले थे। वह बीएसएल में संविदा सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत हैं।

घटना की सूचना मिलते ही बालीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा इलाके के संभावित सुरागों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है। पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !