Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-16

Bokaro News: बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाह से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने संदिग्ध महिला को पकड़ा

Bokaro: बोकारो स्तिथ चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के मिरचाटांड़ गांव में बुधवार को बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप मच गया. एक महिला को बच्चे के साथ संदिग्ध हालत में देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया. घटना तेलो पश्चिमी पंचायत की बताई जा रही है. ग्रामीणों ने महिला को पकड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही चंद्रपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने ले गई. पुलिस महिला से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है. फिलहाल बच्चा चोरी की कोशिश की पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है.

अफवाह से बचने की अपील
पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि बच्चा चोरी को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें. किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगे तो खुद कानून हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !