Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-06

Bokaro News : जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, बहन की शादी का सामान लेने जा रहे युवक की मौत

Bokaro News : जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के धनबाद-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर कांड्रा स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां बाइक सवार दीजोपद कुमार को एक पेट्रोलियम टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।


मुआवजे की मांग पर एक घंटे तक जाम, पुलिस के आश्वासन पर खुला रास्ता


बताया जा रहा है कि मृतक राजमिस्त्री का काम करता था और अपनी बहन की शादी के लिए सामान खरीदने कुम्हारदागा गांव से चास बाजार समिति जा रहा था। हादसे की खबर मिलते ही आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर धनबाद-पुरुलिया मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम हटाया। इस बीच स्थानीय लोगों ने दुर्घटना में शामिल टैंकर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !