Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-25

Bokaro News : बोकारो के गोमिया हत्याकांड का खुलासा, सुपारी देकर कराई गई हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Bokaro News : गोमिया थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो, बी.एन. सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 16 अप्रैल को हजारीबाग के पिपचो निवासी मो. तबारक अंसारी ने अपने चाचा मोईउद्दीन अंसारी की हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई। गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अर्जुन कुमार तिवारी उर्फ बाबा और धनराज श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया।


वाहन खड़ा करने के विवाद में रची गई साजिश, 25 हजार में दी गई थी हत्या की सुपारी


पूछताछ में खुलासा हुआ कि दुकान के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद चल रहा था, जिससे पास की मछली दुकान प्रभावित होती थी। इसी विवाद में धनराज श्रीवास्तव ने 25 हजार रुपये देकर अर्जुन तिवारी से हत्या करवाई। आरोपी अर्जुन ने लकड़ी के फट्टे से वार कर मोईउद्दीन अंसारी की हत्या कर दी।


हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद, आपराधिक इतिहास भी आया सामने


पुलिस ने आरोपियों के पास से एक रेडमी मोबाइल फोन, एक स्विफ्ट कार और घटनास्थल से खून लगा लकड़ी का फट्टा बरामद किया है। जांच में यह भी सामने आया कि धनराज श्रीवास्तव का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !