Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

Bokaro News : बोकारो में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक मौके से फरार

Bokaro News : जिले में अवैध बालू खनन और तस्करी के खिलाफ हरला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महुआर कर्माटांड़ स्थित कर्बला मैदान के पास से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर हरला थाना लाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


पचौरा घाट से बिना अनुमति लाया जा रहा था बालू, अवैध खनन पर सख्ती जारी

पुलिस के अनुसार, जब्त ट्रैक्टर में लदा बालू बालीडीह ओपी क्षेत्र के पचौरा घाट से बिना वैध अनुमति के लाया जा रहा था। मामले की सूचना खनन विभाग को दे दी गई है, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।

हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम ने कहा कि जिले में अवैध बालू खनन और तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार के निर्देशों के अनुरूप दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन और बालू तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !