Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Chaibasa News: चाईबासा में महिला से बैग छिनतई का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa News: चाईबासा पुलिस ने 16 जुलाई को बोदरा चौक के पास महिला से बैग छिनतई की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान न्यू कॉलोनी निवासी रवि साव और नीमडीह निवासी दानु कारवा के रूप में हुई है। एसडीपीओ बहामन टूटी ने प्रेस वार्ता में बताया कि महिला साइकिल से जा रही थी, तभी आरोपियों ने साइकिल में रखा बैग छीन लिया और फरार हो गए।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपी गिरफ्तार
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य अनुसंधान के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !