Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-04

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम में दंतैल हाथी का आतंक, आधी रात तक आधा दर्जन गांवों में मचाया उत्पात

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में पिछले डेढ़ महीने से झुंड से बिछड़ा एक दंतैल हाथी ग्रामीण इलाकों में दहशत फैलाए हुए है. हाथी लगातार गांवों में घुसकर फसलों और घरों को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं.

देर रात हाथी ने मचाया जमकर उत्पात 
मंगलवार देर रात हाथी ने एक बार फिर जमकर उत्पात मचाया और रात करीब दो बजे तक इलाके में घूमता रहा. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के तेंटूडी पोसी गांव निवासी वीरेंद्र बालमुचू ने बताया कि हाथी रात करीब 12 बजे बूढ़ा खमण जंगल से निकलकर डौडगुवा, चिगली, बाइहातू, कूदाहातु, सोसोपी, तेंटूडी पोसी, जोड़ापोखर और कुंटुझोर गांवों में विचरण करता रहा.

आसपास के गांवों में हड़कंप
हाथी की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने पारंपरिक हथियार, मशाल और शोरगुल कर हाथी को भगाने की कोशिश की. लोगों की एकजुटता और शोर के बाद हाथी आखिरकार महिलीमुरूम जंगल की ओर लौट गया.

कई घरों में घुसकर धान और चावल खा गया हाथी
ग्रामीणों का कहना है कि रोज शाम ढलते ही हाथी आबादी वाले इलाकों में आ जाता है. वह सब्जी बागानों को रौंद देता है और कई घरों में घुसकर धान और चावल खा जाता है. लगातार हो रहे नुकसान से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है. लोगों ने वन विभाग से जल्द हाथी को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है ताकि क्षेत्र में फिर से सामान्य स्थिति बहाल हो सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !