Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-31

Chakradharpur News : चक्रधरपुर में रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa News : चक्रधरपुर के चर्चित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले का पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में साहेबगंज के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दुकान से करीब ₹44.64 लाख मूल्य के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी की गई थी।


दुकान संचालक आशीष पाड़िया के लिखित आवेदन के आधार पर 25 जुलाई 2026 को चक्रधरपुर थाना में कांड संख्या 84/2026 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS)-2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि 23 और 24 जुलाई की दरम्यानी रात आरोपियों ने दुकान के पीछे स्थित वेंटिलेटर को तोड़कर पेड़ के सहारे अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने CCTV कैमरों को क्षतिग्रस्त किया, DVR निकाल लिया और शटर व ग्रिल का ताला तोड़कर बड़ी संख्या में नए मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर फरार हो गए।

संगठित गिरोह के नेटवर्क की जांच जारी, अन्य राज्यों में भी वारदातों का संदेह

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान मिले तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों तथा गुप्त सूचना के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि आरोपी एक संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं, जो अलग-अलग टीमों में काम करता है। पुलिस को आरोपियों के पास से एक दस्तावेज भी मिला है, जिसमें कथित तौर पर चोरी किए गए सामान का विवरण दर्ज है। इस दस्तावेज और अन्य बरामद सामग्री की जांच की जा रही है।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि गिरोह के सदस्य मुंबई, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी चोरी की वारदातों में शामिल रहे हो सकते हैं। हालांकि इन दावों का सत्यापन किया जा रहा है और जांच जारी है।

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल ने तकनीकी विश्लेषण और खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों तथा चोरी के सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !