Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

Chatra Crime News: चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लावालौंग से 1 टन अवैध डोडा जब्त

Chatra Crime News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लावालौंग थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 912 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद किया है. जब्त डोडा की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 36 लाख रुपये बताई जा रही है. हालांकि, पुलिस की कार्रवाई से पहले तस्कर मौके से फरार हो गए.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
सिमरिया एसडीपीओ शुभम नागरगोजे भाउसाहब को सूचना मिली थी कि लावालौंग के होसिर (धनियोना) गांव निवासी जंगाली गंझू के पुराने मिट्टी के मकान में भारी मात्रा में डोडा छिपाकर रखा गया है. सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआई विधायक प्रसाद यादव और पुलिस टीम ने छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान 912 किलोग्राम डोडा के साथ आरोपी का बैंक पासबुक भी बरामद किया गया.

उत्तर प्रदेश भेजी जानी थी खेप
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि डोडा की यह खेप लावालौंग से मनातू और पलामू के रास्ते उत्तर प्रदेश भेजी जानी थी. मामले में लावालौंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.



एसडीपीओ शुभम नागरगोजे ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !